महेंद्रगढ़स्वास्थ्यहरियाणा
तिगरा में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन पंचायत प्रकोष्ठ जिला प्रधान बेदु रात्ता ने किया
कैंप में 254 लोगों की आंखों की जांच, 39 के आंखों के ऑपरेशन के लिए चिन्ह्ति किया गया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
अटेली मंडी
तिगरा में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन पंचायत प्रकोष्ठ जिला प्रधान बेदु रात्ता ने किया
कैंप में 254 लोगों की आंखों की जांच, 39 के आंखों के ऑपरेशन के लिए चिन्ह्ति किया गया
चौपाल घर तिगरा में रीति आई अस्पताल व सेवाधाम माढं़ण से अनिलपुरोहित के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क नेत्र जांच, ऑपरेशन एवं दवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जे जे पीपंचायत प्रकोष्ठ जिला प्रधान बेदु राता और सरपंच प्रतिनिधि धीरज तोबरा व मैनेजर संदीप यादव सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ने किया। कैंप में 254 लोगों के आंखों की जांच,152 लोगों को चश्मे, आंखों के ऑपरेशन के लिए 39 को चिन्ह्ति किया गया तथा 152 लोगों को चश्मे भी दिये गये। इस मौके पर डॉक्टर चोहान खोर विशेस रूप से मौजूद रहे। शिविर का उदघाटन जे जे पी पंचायत प्रकोष्ठ जिला प्रधान बेदू राता व मैनेजर संदीप यादव ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन समय समय पर होने चाहिए। व्यक्ति को जीवन में कुछ समय समाज सेवा के कार्यों में भी लगाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि प्रत्येक युवा सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी अवश्य बनाएं। उन्होंने कहा कि कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को समाज कार्य करने की एक नई दिशा मिलेती है। समाज हित में सामाजिक कार्य का होना अति आवश्यक है। यह उनका तीसरा कैंप है इससे पूर्व भी उनके द्वारा आंखों के कैंपों का आयोजन किया गया है। भविष्य में भी इस प्रकार के कैंपों का आयोजन होता रहेगा। कार्यक्रम में रिति आई केयर रेवाडी से डॉक्टर विवेक अग्निहोत्री की टीम द्वारा मरीजों की जांच की गई। इस शिविर के सफल आयोजन के पश्चात संदीप यादव मैनेजर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ,जे.जे.पी. पंचायत प्रकोष्ठ के जिला प्रधान नरेंद्र उर्फ बेदू और समस्त ग्रामीणों ने अनिल पुरोहित माँढन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भवर सिंह पंच, शेखर,हरिराम सरपंच, वसुदेव, प्यारेलाल, मोहरसिंह राजेश सरपंच, रूप, अनिल ,बसंत, परमजीत, अजय नंबरदार, दीपक , यांशु, राजेंद्र, विकास, लिलाराम, जनरैल,कैलास देवी, भगवती देवी, सरिता फुलवति, ममता, अमिता, रीना उपस्थित रही

Subscribe to my channel


