बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच ने चार जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए
प्रदेशाध्यक्ष बांठिया ने चार जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को दी नई मजबूती

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच (पंजीकृत) के संगठन विस्तार अभियान के तहत राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष गणपत बांठिया ने प्रदेश के चार जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने के साथ-साथ राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेशाध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय मार्गदर्शक बाबू सुशील कुमार सरावगी जिंदल की अनुशंसा एवं स्वीकृति के उपरांत जालोर जिले के लिए श्रीमती मंजू सोलंकी, बालोतरा जिले के लिए महिपाल दान, जयपुर जिले के लिए मुकेश तिवाड़ी तथा बाड़मेर जिले के लिए कैलाशचंद को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
उन्होंने कहा कि संगठन निरंतर विस्तार की दिशा में कार्य कर रहा है तथा प्रदेश के प्रत्येक जिले में समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। नव नियुक्त जिलाध्यक्षों से अपेक्षा की गई है कि वे मंच की विचारधारा, उद्देश्यों एवं राष्ट्रहित के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।गणपत बांठिया ने सभी नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संबंधित जिलों में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा अधिकाधिक लोगों को मंच से जोड़कर सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण और जनजागरण के कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Subscribe to my channel


