ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानव्यापारस्वास्थ्य
भिवाड़ी में मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़! हरीश बेकरी के कलाकंद पर उठे गंभीर सवाल, परिवार और रिश्तेदारों की तबीयत बिगड़ने का आरोप।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी।
आमजन की सेहत से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। भिवाड़ी स्थित हरीश बेकरी से खरीदे गए कलाकंद की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मिठाई खाने के बाद उसके रिश्तेदारों और परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल तक पहुंचना पड़ा।
पीड़ित के अनुसार, 5 नवंबर की शाम को हरीश बेकरी से 3266 रुपये में 4 किलो कलाकंद खरीदा गया था। अगले दिन दोपहर में यही मिठाई रिश्तेदारों को परोसी गई। आरोप है कि मिठाई खाने के बाद कई लोगों की तबीयत खराब हो गई।
पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार बेकरी संचालक को फोन किया और खराब मिठाई की तस्वीरें भी भेजीं, लेकिन न तो मिठाई वापस लेकर बदली गई और न ही कोई संतोषजनक समाधान दिया गया।
आज पीड़ित खराब मिठाई के बचे हुए हिस्से और एक डिब्बे को लेकर हरीश बेकरी पहुंचा तो वहां हंगामे की स्थिति बन गई।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मिठाई की गुणवत्ता की जिम्मेदारी कौन लेगा? खाद्य सुरक्षा विभाग ऐसे मामलों में कब सख्त कार्रवाई करेगा?
मिठाई के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ के आरोप बेहद गंभीर हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिठाई के नमूने लेकर जांच करानी चाहिए और गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

Subscribe to my channel


