बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

स्वर्गीय बद्री लाल जी देवड़ा भाई जी साहब धूरेरी इंगोरिया उज्जैन समाज के अंदर एक संत स्वरूप थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन परिवार के साथ समाज के लिए समर्पित किया ऐसी महान आत्मा को हार्दिक श्रद्धांजलि

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

*स्वर्गीय बद्री लाल जी देवड़ा भाई जी साहब धूरेरी इंगोरिया उज्जैन समाज के अंदर एक संत स्वरूप थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन परिवार के साथ समाज के लिए समर्पित किया ऐसी महान आत्मा को हार्दिक श्रद्धांजलि*.
*……अशोक चौहान*
*इंगोरिया बड़नगर उज्जैन म.प्र. गुजराती सेन समाज ट्रस्ट उज्जैन के अध्यक्ष संतोष वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय बद्री लाल जी देवड़ा (भाई जी साहब) का गोलोकवास 2/ 11/2026 को हो गया था उनकी 13वीं का कार्यक्रम शुभ रत्न गार्डन इंगोरिया में आयोजित किया गया इस अवसर पर म.प्र.गुजराती सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान सागौर ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय बद्री लाल जी देवड़ा साहब समाज के वरिष्ठ समाजसेवी थे,उनका संपूर्ण जीवन संत स्वरूप बिता उन्होंने परिवार,समाज को आगे बढ़ाने में तन मन और धन का सहयोग प्रदान किया में म.प्र. गुजराती सेन समाज की ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।इस अवसर पर यह घोषणा करता हूं कि आगामी रामनवमी के पुनीत पावन अवसर पर उज्जैन में 51 जोड़ों का नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा,इस अवसर पर भारतीय सेन समाज ओंकारेश्वर क्षेत्र न्यास के संस्थापक पूर्व अध्यक्ष सेन समाज इंदौर रजिस्टर्ड 94 के अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वर्गीय बद्री लाल जी देवड़ा जी का परिवार जो की संपूर्ण उज्जैन जिले में एकजुट परिवार है ,इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की और उनके सुपुत्र समाज हित में तन मन और धन से जो कार्य कर रहे हैं उसके लिए बद्री लाल जी देवड़ा के संस्कार बताएं स्वर्गीय देवड़ा के पौत्र अंतरराष्ट्रीय सलुन व्यवसाय के कलाकार हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है उनके पुत्र रामचंद्र जी,जगदीश चंद्र जी,मुकेश जी, अशोक जी चारों भाइयों के द्वारा उनके बताएं मार्ग पर चलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले एशिया कप चैंपियन कजाकिस्तान में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले पौत्र आदित्य देवड़ा तीन बार के स्टेट चैंपियन वक्त कजाकिस्तान में आयोजीत चैंपियनशिप में भाग लेने वाले रोहित देवड़ा है रामचंद्र जी के छोटे बेटे डॉक्टर वैभव देवड़ा जो एमबीबीएस है इस तरह देवड़ा परिवार व समाज को एकजुट कर कार्य कर रहे हैं जगदीश देवड़ा म.प्र.गुजराती सेन समाज ट्रस्ट के बहुत ही सक्रिय कार्यकर्ता है,उनके मार्गदर्शन में ट्रस्ट के कई आयोजन हुए हैं! ऐसे स्वर्गीय बद्री लाल जी देवड़ा (भाई जी साहब) को सेन धर्मशाला ओम्कारेश्वर ट्रस्ट की ओर से सेन समाज रजिस्टर्ड 94 इंदौर की ओर से मेरे परिवार की ओर से हार्दिक हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं,इस अवसर पर सुभाष वर्मा सेन ने रूढ़िवादी परंपराओं को समाप्त करने के लिए कपड़े प्रथा प्लेट प्रथा को बंद करने वह व्यवहार हेतु नगद राशि देने का परिवार के एक व्यक्ति के द्वारा एक पगड़ी बांधने का निर्णय करने का प्रस्ताव रखा, अधिकांश बंधुओ ने प्रस्ताव का समर्थन किया !यह तय किया गया कि आगामी ट्रस्ट की बैठक में इस पर गहन गंभीरता से विचार कर निर्णय लिया जाएगा इस अवसर पर चारों भाइयों के द्वारा क्षेत्र की जितनी भी सेन समाज की सामाजिक संस्थाएं हैं,उनको बद्री लाल जी की स्मृति में नगद राशि प्रदान की इस अवसर पर भारतीय सेन समाज के प्रदेश महामंत्री संजय सेन (मास्टर साहब) देपालपुर,गुड्डू पहलवान दिगठान अशोक चौहान देपालपुर मदनलाल जी सोलंकी (रिटायर्डआर आय) राधेश्याम जी (दूध डेयरी),भारतीय सेन समाज के (कार्य.)अध्यक्ष मनोहर लाल जी परमार उज्जैन, म.प्र.गुजराती सेन समाज के संरक्षक अशोक जी राठौड़ घुड़ावन, शिवनारायण सेन सिमलावदा,राजोद, सेन समाज के राजेंद्र जी सेन,ओमप्रकाश राठौर नागदा(छोटा)के ओम प्रकाश जी राठौर, विजयागंजमण्डी के रमेशचन्द्र जी वर्मा (सरपंच सा.)व पदाधिकारी गण, उन्हेल सेन समाज समिति के सुरेश जी सोलंकी,सहित कई समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम में हजारों सेन बंधुओ माता बहनों ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन प्रवीण भाटी जी ने किया*

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button