खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा जिला कलेक्टर ने किया ‘सनातन प्रीमियर लीग (SPL-3)’ के पोस्टर का विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ‘सनातन प्रीमियर लीग (SPL-3) डे एंड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट’ एवं भव्य कवि सम्मेलन के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन बालोतरा जिला कलेक्टर महोदय सुशील कुमार यादव के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर खेल प्रेमियों और आयोजन समिति के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पोस्टर विमोचन के दौरान समिति के पदाधिकारियों पवन गहलोत, दिलीप अग्रवाल, जगदीश जाखड़ ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और संस्कृति से जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है।

यह आयोजन कृष्णा सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे व खेल संस्थान अध्यक्ष एडवोकेट आनंद मेहता के निर्देशन में किया जाएगा जिसमें कृष्णा सेवा संस्थान के सभी सदस्य अपना तन, मन धन से सहयोग कर रहे है। इसके साथ प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खेल प्रतिभाओं का भी विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा।

इसके साथ ही 23 नवम्बर को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी आयोजित होगा।

जिला कलेक्टर ने कहा कि ऐसे आयोजन से मानसिक विकास के साथ साथ सड़क सुरक्षा, नशा मुक्त जीवन, पर्यावरण सरक्षण सहित कई जन जागरूकता के संदेश दिए जाएंगे जो कि सराहनीय कदम है।

धर्मेंद्र दवे ने बताया कि कृष्णा सेवा संस्थान का प्रमुख उद्देश्य सेवा परमो धर्म है इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को जरूरतमंद व मूक प्राणियों की सेवा के प्रति जागरूक करना, मोबाईल के युग में युवाओं को खेल मैदान तक लाना,युवाओं द्वारा बनाए गए रन व विकेट पर जरूरतमंद की सेवा भी की जाएगी।

आनंद मेहता ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य स्पॉन्सर रोहित ग्रुप से प्रभा किशोर सिंघवी है व खिलाड़ियों की पोशाक शांतिलाल बालड़ सेंचुरी ग्रुप द्वारा प्रदान की जाएगी।

क्षेत्र के समस्त खेल प्रेमियों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस आयोजन को सफल बनाएं और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाएं।

इस अवसर पर सुजीत जीरावला, मुकेश मेहता, नवीन जिंदल, कुशल ओझा, नितेश निम्बार्क, हितेश मुनोत, मुकेश सिंह सहित सदस्य तैयारी में लगे हुए है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button