खेलदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रेनबो पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने बढ़ाया पन्ना जिले का मान

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रेनबो पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने बढ़ाया पन्ना जिले का मान*

 रेनबो पब्लिक स्कूल,देवेन्द्रनगर के लिए यह गौरव का विषय है कि विद्यालय के कक्षा 6 के विद्यार्थी सौम्यम अग्रवाल एवं कक्षा 7 के विद्यार्थी शिवांश बागरी का चयन जिला स्तरीय क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों विद्यार्थी मध्य प्रदेश के बक्सवाहा में आयोजित संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पन्ना जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में पन्ना जिले की 16 सदस्यीय टीम भाग ले रही है। टीम के साथ कोच के रूप में पहलवान जी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। इस पूरी प्रक्रिया में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश मिश्रा जी का भी महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

यह उपलब्धि केवल विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे पन्ना जिले के लिए गर्व का विषय है। जिले के विद्यार्थियों का संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सहभागिता करना खेल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रमित अग्रवाल जी द्वारा दोनों विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही प्रोत्साहित किया गया तथा उन्हें निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वहीं, बच्चों के अभिभावक श्री संदीप अग्रवाल जी पिछले तीन दिनों से प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं तथा उन्हें आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

आज प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होना है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार दोनों खिलाड़ियों सहित पूरी जिला टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।

विद्यालय परिवार सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की मंगलकामना करता है।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button