बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

पंचायती राज आम चुनावः जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने पांचू पंचायत समिति के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, 12 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने गुरुवार को पांचू और उदासर में स्थापित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण में 14 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 16 नवंबर को पंच एवं सरपंच के निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर तक मतदान दलों के कार्मिक उन्हें आवंटित मतदान केन्द्रों पर पहुंच जाएंगे। इन कार्मिकों के रुकने एवं भोजन आदि की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों में प्रवेश, निकासी, क्यू मैनेजमेंट, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल, छाया तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। मतदान दलों के कार्मिक, पंचायत समित के रिटर्निंग अधिकारी, सैक्टर ऑफिसर सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों से समन्वय रखें। मतदान केन्द्र के सौ और दो सौ मीटर दूरी रखी जाने वाली पाबंदियों की पूर्णतया पालना हो।

कोई भी अवांछित व्यक्ति, मतदान केन्द्र एवं इसके आसपास बेवजह नहीं रुके। निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करवाई जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंच-सरपंच निर्वाचन के पश्चात् रिजर्व स्ट्रॉंग रूम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर रहे। पंचायत समिति परिसर में निर्वाचन से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा की। स्थानीय मतदाताओं को मतदाता जागरुकता अभियान के बारे में बताया और प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान पांचू पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी श्री कुणाल राहड़, नायब तहसीलदार श्री गौरव बेताला सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button