बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा का विशाल एक्यूप्रेशर एवं मर्म चिकित्सा शिविर 1 अगस्त से, बैनर का हुआ विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के तत्वावधान में 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले विशाल एक्यूप्रेशर एवं मर्म चिकित्सा शिविर के बैनर का विमोचन पूर्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने महावीर इंटरनेशनल द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की।

महावीर इंटरनेशनल के संरक्षक पारसमल भंडारी एवं ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि यह शिविर महावीर इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के महावीर सेवा सदन, नेहरू कॉलोनी (ब्रह्माकुमारी केंद्र के पास), बालोतरा में आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध एक्यूप्रेशर एवं मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ रामकुमार वर्मा अपनी सेवाएं देंगे और विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का उपचार करेंगे।

बालोतरा केंद्र के चेयरमैन जवाहरलाल हुंडिया ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक योग सत्र आयोजित किया जाएगा। वहीं चिकित्सा शिविर का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा सायं 4 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।

संस्था के सचिव अशोक व्यास एवं कोषाध्यक्ष महावीर बोकड़िया ने बताया कि पूरे अगस्त माह तक चलने वाले इस शिविर में हड्डी, जोड़, कमर, गर्दन, नसों तथा अन्य शारीरिक समस्याओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों का उपचार विशेषज्ञ रामकुमार वर्मा द्वारा किया जाएगा।

बैनर विमोचन कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, उपाध्यक्ष गौतमचंद दांती, दिनेश भंसाली, रामकुमार वर्मा सहित महावीर इंटरनेशनल के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था ने बताया कि शिविर में भाग लेने के इच्छुक लोगों के पंजीयन एवं आवश्यक जानकारी के लिए महावीर सेवा सदन में विशेष कार्यालय स्थापित किया गया है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button