उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

लालपुर में कांग्रेस कार्यालय का विधायक तिलक राज बेहड़ ने किया उद्घाटन, बोले– 2027 में कांग्रेस की होगी ऐतिहासिक जीत नरेश खुराना के नेतृत्व में संगठन का विस्तार, संरक्षक, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव एवं संगठन मंत्री सहित विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियां

MLA Tilak Raj Behad inaugurated the Congress office in Lalpur, promising a historic victory for Congress in 2027. The organization expanded under the leadership of Naresh Khurana, with appointments made to various positions, including patron, vice president, general secretary, secretary, and organization minister.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

लालपुर। नगर पंचायत लालपुर कांग्रेस कमेटी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन विधायक तिलक राज बेहड़ ने फीता काटकर किया।

नगर पंचायत लालपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश खुराना के नेतृत्व में खुराना फर्टिलाइजर, लालपुर के पीछे आयोजित कार्यक्रम में संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संरक्षक, उपाध्यक्ष, प्रभारी, महामंत्री, सचिव एवं संगठन मंत्री सहित विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि संगठन किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होता है। मजबूत संगठन के दम पर ही पार्टी जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करती है। लालपुर में जिस तरह बड़ी संख्या में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उससे उन्हें पूरा विश्वास है।

कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस यहां भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि किसी एक समुदाय का नेता बनना आसान है, लेकिन सभी समुदायों का विश्वास जीतने के लिए हर वर्ग के लोगों के बीच जाकर उनके सुख-दुख में शामिल होना और उनके लिए काम करना पड़ता है। उनकी राजनीति जाति और धर्म तक सीमित नहीं है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग सहित सभी समुदायों को साथ लेकर चलना ही कांग्रेस की विचारधारा है।


विधायक बेहड़ ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में सड़कों का जाल बिछाया गया है। सिरौलीकलां, कच्ची खमरिया, मल्ली देवरिया, पक्की खमरिया और चकौनी सहित अनेक गांवों में विकास कार्य कराए गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, कन्या हाईस्कूल और जूनियर हाईस्कूल सहित अनेक शैक्षणिक संस्थानों का निर्माण उनके विधायक कार्यकाल में हुआ है।
उन्होंने कहा कि श्मशान घाटों के सौंदर्यीकरण के साथ कब्रिस्तानों के विकास के लिए भी धनराशि दी गई। मंदिरों के साथ गुरुद्वारों के विकास के लिए भी काम कराया गया तथा अस्पतालों और स्कूलों को भी प्राथमिकता दी गई। उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे भी अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का हिसाब जनता को दें।
बेहड़ ने स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, पुलिस और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली तथा आम जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने अवैध कॉलोनियों के मामले में भी भाजपा नेताओं पर निशाना साधा।
आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी नेता के अंधभक्त बनने के बजाय विकास के अंधभक्त बनने और जनता के बीच जाकर काम करने की अपील की।
अपने संबोधन के दौरान विधायक बेहड़ ने कथित थप्पड़ की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उसका जवाब हिंसा से नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से वोट की ताकत से दिया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, सिरौली कला नगर पालिका अध्यक्ष शहीदुल, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा, शरीफ, हाजी अशोक चुघ, डाक्टर गिल,परविंदर पम्मी, परवेज मलिक, इमरान मलिक, नरेंद्र मोंटी, जसविंदर सिंह, फैजान मलिक, समीर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button