ऑल इंडिया सीनियर्स टेनिस टूर्नामेंट-2026 का शांति टेनिस एकेडमी, डालनवाला, देहरादून में रंगारंग शुभारंभ
All India Seniors Tennis Tournament-2026 inaugurated with great fanfare at Shanti Tennis Academy, Dalanwala, Dehradun

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
देहरादून। ऑल इंडिया सीनियर्स टेनिस टूर्नामेंट-2026 का शुभारंभ आज शांति टेनिस एकेडमी, डालनवाला, देहरादून में रंगारंग तरीके से हुआ। प्रातः 8 बजे से डबल्स इवेंट के मुकाबले प्रारंभ हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एवं उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार (आईपीएस) ने किया।

ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय स्तर की इस डबल्स टेनिस प्रतियोगिता के सह-प्रायोजक हमेलिया टावर्स, इंडियन ट्री, ट्वेंटी टू हाइट्स तथा एसटीए हैं। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, देहरादून के महासचिव सुमित गोयल ने प्रतियोगिता के दौरान खेले गए मुकाबलों के परिणामों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस डबल्स प्रतियोगिता में ओपन डबल्स, कंबाइंड 90, कंबाइंड 110 तथा कंबाइंड 125 आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। कंबाइंड आयु वर्ग में दोनों खिलाड़ियों की आयु का योग निर्धारित श्रेणी के अनुसार होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्य प्रतियोगिता के प्रथम दौर में एक भी मैच नहीं जीतने वाली जोड़ी ही लकी डबल्स में प्रतिभाग कर सकेगी। मुख्य इवेंट में प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम दो अलग-अलग आयु वर्गों में ही प्रतिभाग कर सकता है।

कोर्ट नंबर-01 के परिणाम
पहले मुकाबले में अमित दुआ एवं मनोज सेवा ने प्रवेश बाबू तथा संदीप डबराल को 7-1 से पराजित किया। अयाज शेख एवं सुधीर पांडेय ने घनानंद तथा सुनील मैथ्यू को 7-4 से हराया। परमदीप सिंह कोहली एवं सत्यकाम को सलिल चौधरी तथा अनिल भसीन के विरुद्ध वॉकओवर मिला। वीरेन्द्र साह एवं अमर जगाती ने राकेश तथा दिनेश नागपाल को 7-1 से, जबकि सिवेश थापा एवं आशीष भंडारी ने पंचपाल तथा मयंक शेखर पंत को 7-6 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

कोर्ट नंबर-02 के परिणाम
रितुराज सिंह पटवाल एवं देवाशीष सिंह ने दिनेश सुयाल तथा राजकुमार को 7-6 से हराया। सचिन कुमार एवं राहुल मेहता ने भूपेंद्र सिंह रावत तथा राजेश बब्बर को 7-0 से और अनिल निगम एवं देवशंकर मिश्रा ने अमित जोशी तथा मानवेंद्र हरबोला को 7-2 से पराजित किया। वहीं, प्रथम दौर के मुकाबले में राजेंद्र सिंह मेहता एवं गिरधारी लाल उपाध्याय की जोड़ी को वॉकओवर मिला।
कोर्ट नंबर-03 के परिणाम
पवन जैन एवं चंद्र भूषण की जोड़ी ने 125+ आयु वर्ग में राजेंद्र सिंह मेहता एवं गिरधारी लाल उपाध्याय की जोड़ी को 7-2 से पराजित किया। 110+ आयु वर्ग में अरविंद भसीन एवं आशीष बिष्ट ने जय प्रकाश चौधरी तथा सुमित यादव को 7-2 से हराया।

125+ आयु वर्ग में एस.पी. सिंह एवं राजीव नेगी को एच. अग्निहोत्री तथा धर्मवीर के विरुद्ध वॉकओवर मिला। वहीं, प्रवेश बाबू एवं संदीप डबराल को विकास कुमार शर्मा तथा शशांक भारद्वाज के विरुद्ध वॉकओवर मिला। सहज सेठी एवं उनके साथी ने सुमित गोयल तथा मनोज गुप्ता को 7-5 से पराजित किया। अपूर्व हटवाल एवं धनानंद ने राजेश एस. तथा मनोज एस. को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
कोर्ट नंबर-04 के परिणाम
125+ आयु वर्ग में एच.एस. बिष्ट एवं सत्यकाम गोस्वामी ने मधु चावला तथा मनीष गोगिया को 7-0 से पराजित किया। 30+ डबल्स वर्ग में रितुराज सिंह पटवाल एवं संचित जैन ने रतन राय तथा सहज सेठी को 7-6 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। गुंजनदीप सिंह एवं मधु चावला को अभिषेक राय तथा अनिल कुमार के विरुद्ध वॉकओवर मिला।
इसके अतिरिक्त मुकेश बजाज एवं अविनाश कुंवर ने सुनील सूद तथा कर्नल ललित बेलवाल को 7-2 से, जबकि अशोक कुमार एवं जय प्रकाश चौधरी ने परमदीप सिंह कोहली तथा अरविंद भसीन को 7-4 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।
उपरोक्त सभी कोर्टों पर मुख्य रेफरी तुषार शर्मा (वर्तमान में संयुक्त सचिव, डीटीए देहरादून एवं मुख्य कोच, शांति टेनिस एकेडमी) ने मुकाबलों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के दौरान उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, देहरादून के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार (आईपीएस), महासचिव श्री सुमित गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजेंद्र चौहान, श्री मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश नागपाल तथा शांति टेनिस एकेडमी, डालनवाला, देहरादून के निदेशक एवं यूटीए के संरक्षक श्री पी.के. वालिया सहित डीटीए नैनीताल के उप सचिव श्री अमर जगाती आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के शेष सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले कल, रविवार 15 नवंबर 2026 को प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रातःकाल से खेले जाएंगे।
Subscribe to my channel


