बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आईएफडब्ल्यूजे की जिला कार्यकारिणी घोषित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) की जिला स्तरीय बैठक रविवार को रतनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष करनाराम मांजू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठन के विस्तार एवं पत्रकार हितों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए सभी सदस्यों के लिए संगठन की ओर से बीमा (इंश्योरेंस) कराने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में कहा गया कि पत्रकार हर परिस्थिति में समाज के बीच रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। कई बार उन्हें दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संगठन का दायित्व है कि वह अपने सदस्यों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए भी ठोस कदम उठाए। इसी उद्देश्य से सभी सदस्यों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

जिलाध्यक्ष करनाराम मांजू ने कहा कि नई कार्यकारिणी केवल संगठनात्मक विस्तार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा, कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव प्रवीण बोथरा, जोधपुर संभाग प्रभारी डॉ. कपील श्रोत्रिय के निर्देश तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भवदीप सिंह चारण की देखरेख में गठित कार्यकारिणी में जितेन्द्र सिंह खारवाल, अनिल वैष्णव एवं सवाई सैन को सलाहकार बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर कांतीलाल ढेलडिया, भैरूलाल प्रजापत और रामलाल चौधरी (समदड़ी), महासचिव सुरेश सुंदेशा, कोषाध्यक्ष बंशीलाल चौधरी तथा सचिव के रूप में वीरम देवासी, नसरूद्दीन छीपा, स्वरूप सिंह सोढ़ा, दिलीप शर्मा एवं युवराज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। योगेश सोनी को प्रवक्ता तथा अंकिल मालू, विकास माली, बंशीलाल प्रजापत, पवन आचार्य, अरशद चानिया, नगराज प्रजापत, हेमलता चौधरी और यशपाल सिंह खारवाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। पूर्व में मयंक अवस्थी, दिलीप सिंह राजपुरोहित एवं अर्जुन दर्जी को क्रमशः पचपदरा, सिवाना और गुड़ामालानी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया जा चुका है। बैठक में जल्द ही उपखंड स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में राजेश भाटी , गौतम प्रजापत सहित कई पत्रकार मौजूद रहे ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button