देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

जसोल में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत युवाओं ने लिया नशा न करने का संकल्प

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 2 अगस्त।

भारत सरकार के युवा एवं खेलकूद मंत्रालय द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को जसोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का सामूहिक प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जीवनभर नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमण जी के आह्वान एवं अनुविभा की पहल पर साध्वी श्री कुंदन प्रभा जी आदि ठाणा (4) के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:15 बजे हुई, जिसमें ज्ञानशाला के बालक-बालिकाओं को साध्वी श्री कुंदन प्रभा जी ने मंत्र दीक्षा प्रदान की।

सुबह 10:30 बजे अखिल भारतीय तेरापंथ महासभा के जोधपुर संभाग प्रभारी गौतमचंद सालेचा की अध्यक्षता में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री तेरापंथ सभा जसोल के उपाध्यक्ष मदनलाल बोस तथा ओसवाल समाज जसोल के अध्यक्ष अशोक कुमार ढेलड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अणुव्रत समिति जसोल के अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए समिति द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति विवाह, सामाजिक एवं शोक सभाओं में पहुंचकर लोगों को अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर नशा न करने का संकल्प दिलाती है।

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी कांतिलाल ढेलड़िया ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया तथा विशेष रूप से दसवें नियम “नशा नहीं करेंगे” पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ सदस्य भूपतराज कोठारी ने अनुविभा की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री की इस पहल का स्वागत किया।

सहवर्ती साध्वी श्री विधुत प्रभा जी ने नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। वहीं गौतमचंद सालेचा ने कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण जी ने वर्षों से समाज में नशामुक्ति का संदेश देकर हजारों लोगों को प्रेरित किया है और “घर-घर में गूंजे ये नारा, नशा मुक्त हो जसोल हमारा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाया।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का सामूहिक प्रसारण देखा गया, जिसमें ज्ञानशाला के छात्र-छात्राएं, महिला मंडल, तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, कन्या मंडल, किशोर मंडल तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने जीवनभर नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भंवरलाल भंसाली, डूंगरचंद सालेचा, हनुमानचंद भंसाली, दीपचंद ढेलड़िया, सम्पतराज चोपड़ा, कैलाश कोठारी, भिखचंद मेहता, ईश्वरचंद भंसाली, ईश्वर सिंह इंदा, नर्सिंग सोलंकी, जयंतीलाल जीरावला, नरेन्द्र सुराणा, विजयराज कोठारी, भरत बोकड़िया, प्रवीण भंसाली, धनराज सालेचा, जेठमल बुरड़, देवराज बुरड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन अणुव्रत मंत्री सफरूखान ने किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button