LIVE TVराज्य

*डीसी डॉ जयकृष्ण आभीर ने ली उपायुक्त कार्यालय के सहायक व अन्य कर्मचारियों की बैठक*

*दूर देहात से आने वाले नागरिकों की शिकायतें व कठिनाई तुरंत दूर करने के निर्देश*

 

महेंद्रगढ़ से सतीश कुमार की रिपोर्ट 

 

नारनौल 12 जनवरी। दूर देहात से चलकर जिला मुख्यालय पर आने वाले नागरिकों की शिकायतें व कठिनाइयां दूर करने में सभी कार्यालय के सहायक व अन्य कर्मचारी आपसी सहयोग के साथ कार्य करें। किसी को भी निराश ना भेजें। यह निर्देश उपायुक्त डॉ जयकृष्ण आभीर ने आज डीसी कार्यालय के सभी कार्यालय सहायक तथा अन्य कर्मचारियों की बैठक के दौरान दिए।

उपायुक्त ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि हमें आमजन की सेवा करने का मौका मिल रहा है। सरकार हमें सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवा रही है। इसके बदले हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं को दूर करें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button