बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल मैत्री पर्व 2026 एवं 31वें अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल के आगामी मैत्री पर्व 2026 एवं 19 और 20 दिसंबर को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले 31वें अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान एवं महावीर इंटरनेशनल बालोतरा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक वीर जवेरीलाल मेहता, गवर्निंग काउंसिल मेंबर, बाड़मेर-बालोतरा-पाली जोन के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में अधिवेशन में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल की यात्रा, ठहरने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि महावीर इंटरनेशनल के 31वें अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में बालोतरा से 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। वीर जवेरीलाल मेहता ने प्रतिनिधिमंडल को यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बेहतर सुविधाओं और सुगम यात्रा के लिए आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही सभी सदस्यों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रेसिडेंट अशोक कुमार चोपड़ा, सचिव सुरेश कुमार गोठी, गवर्निंग काउंसिल मेंबर वीर जवेरीलाल मेहता, उपाध्यक्ष दलपत जैन तथा पदाधिकारी दिनेश वडेरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में वीर जवेरीलाल मेहता ने अधिवेशन में शामिल होने जा रहे सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा मैत्री पर्व 2026 एवं अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग और सक्रिय सहभागिता की अपील की।

Subscribe to my channel


