बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
ज्ञानशाला में मंगल भावना कार्यक्रम का भावपूर्ण आयोजन
बच्चों की नाट्य प्रस्तुति एवं प्रशिक्षकों के शब्दचित्र ने सभी का मन मोहा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। ज्ञानशाला में मंगल भावना कार्यक्रम का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर डॉ. साध्वीश्री मंगलप्रज्ञाजी द्वारा नमस्कार महामंत्र के अनुष्ठान से हुआ। उन्होंने नमस्कार महामंत्र के आध्यात्मिक महत्व को विस्तार से समझाते हुए बच्चों को नियमित रूप से महामंत्र का जाप करने तथा जीवन में संस्कार, संयम और आध्यात्मिकता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा सुंदर नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से भावों को सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर ज्ञानशाला प्रशिक्षकों द्वारा साध्वीवृंद के व्यक्तित्व, गुणों एवं प्रेरणादायी जीवन का भावपूर्ण शब्दचित्र प्रस्तुत किया गया। संयोजक पवनजी बालड़ ने अपने वक्तव्य के माध्यम से अपने विचार एवं भाव व्यक्त किए।
ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका पिंकी सालेचा ने अपने भावों की अभिव्यक्ति करते हुए साध्वीवृंद के प्रति कृतज्ञता एवं मंगल भावना प्रकट की।
कार्यक्रम का कुशल संयोजन सह-प्रशिक्षिका नीतू जी कांकरिया एवं मुख्य प्रशिक्षिका पिंकी सालेचा ने किया। कार्यक्रम में श्रावक समाज एवं ज्ञानशाला परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने श्रद्धा एवं मंगल भावों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

Subscribe to my channel


