बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भंडारी परिवार (लाल जी वाला ग्रुप) ने तपस्वियों का कराया मनुहारपूर्वक पारणा, लिया आशीर्वाद

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। सकल जैन श्री संघ, बालोतरा के तत्वावधान में उवसग्गहरं आराधक परिवार द्वारा तप कल्याणक भूमि पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के तहत भंडारी परिवार (लाल जी वाला ग्रुप) की ओर से तपस्वियों के पारणे का लाभ लिया गया।

अध्यक्ष संपत भंडारी ने बताया कि भंडारी परिवार की ओर से पूरे परिवार ने एकजुट होकर तपस्वियों का मनुहारपूर्वक पारणा कराया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने सभी तपस्वियों से आशीर्वाद प्राप्त कर धर्मलाभ लिया।

इस सेवा कार्य में भंडारी परिवार की ओर से गौतम चंद जी, महेंद्र कुमार जी, राजेश कुमार जी सहित सगे-संबंधियों एवं पूरे परिवार ने उत्साहपूर्वक अपनी सेवाएं दीं।

लाभार्थी परिवार की ओर से महेंद्र भंडारी ने वर्षीतप समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति ने उनके परिवार को यह पुण्य लाभ प्रदान किया, इसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने समिति के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सेवा एवं धार्मिक कार्यों की अनुमोदना भी की।

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावना, सेवा, समर्पण और तपस्वियों के प्रति श्रद्धा का भाव देखने को मिला।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button