उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
नेशनल प्रेस क्लब के चुनाव की घोषणा, मतदान 29 को
एनपीसी के जिला कार्यकारणी का चुनाव 29 नवम्बर को पत्रकार चुनेंगे अपना नेता, मतदान 29 नवम्बर को

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 22 नवम्बर। नेशनल प्रेस क्लब (एन.पी.सी.) बस्ती के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने सदस्यों की अंतिम सूची संस्थापक सदस्य राजेन्द्रनाथ तिवारी को सौंपने के बाद जिला कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की। कुल 11 सदस्यों की टीम को चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है जिसमे सिद्धार्थनगर के देवेश मणि त्रिपार्ठी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
मालवीय रोड स्थित बादशाही अखाड़े मे आयोजित बैठक मे कार्यक्रम एवं चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुये अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिये इच्छुक लोग संगठन के शिविर कार्यालय से 24 नवम्बर को नामांकन खरीद सकेंगे और 25 नवम्बर को जमा करेंगे, उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच कर प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी जायेगी। 26 से 28 नवम्बर तक प्रत्याशी अपना चुनाव प्रचार कर सकेंगे और 29 नवम्बर को मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई जायेगी।
राजकुमार पाण्डेय, रत्नेन्द्र पाण्डेय, अब्दूल कलाम, रियाज अहमद ने अपने सम्बोधन मे चुनाव के घोषणा का स्वागत किया और कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ चुनाव सम्पन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। बैठक मे प्रमुख रूप से मनोज कुमार यादव, दिनेश कुमार पाण्डेय, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, डा. नवीन सिंह, मो. रिजवान खान, सोमनाथ, दुर्गाप्रसाद, विजय कुमार मिश्रा, ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अरशद मसूद, सत्यराम, परमेश्वर पाण्डेय, मो. आलम, प्रीती, वसीम अकरम, परमानन्द मिश्रा, अश्वनी पाठक, अब्दुल कलाम, टीपू, अवधेश सोनकर, सरताज आलम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Subscribe to my channel


