उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मतदाता पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, बूथों पर पहुंचकर बीएलओ से ली कार्यों की जानकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 21 एवं 22 नवंबर 2026 को चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने विधानसभा क्षेत्र 310-बस्ती सदर के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने किसान इंटर कॉलेज मरहा गोटवा स्थित बूथ संख्या 371 एवं 372 का निरीक्षण किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय महरीपुर के बूथ संख्या 381, 382 एवं 383 तथा प्राथमिक विद्यालय कोठवा भरतपुर के बूथ संख्या 391 एवं 392 पर पहुंचकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम एवं अन्य विवरणों में संशोधन तथा फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरी की जाए।

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें सभी संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

उन्होंने बूथ स्तर पर मतदाताओं को पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक करने, आवेदन पत्र भरने में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा अभियान को प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button