उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री की माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर स्वामी दयानंद विद्यालय में शांति यज्ञ आयोजित, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

*बस्ती 21नवम्बर*

माननीय मुख्यमंत्री जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के देवलोक गमन के उपरांत स्वामी दयानंद विद्यालय, सुरतीहट्टा, बस्ती में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा शांति यज्ञ का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियाँ प्रदान कर दिवंगत आत्मा की सद्गति एवं शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने अपने श्रद्धांजलि वक्तव्य में कहा कि माता का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है। माता का स्नेह, त्याग, संस्कार एवं आशीर्वाद संतान के जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। श्रीमती सावित्री देवी जी का देवलोक गमन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को उत्तम गति प्रदान करें तथा शोकाकुल मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

आदित्य नारायण गिरि ने अपने भावपूर्ण श्रद्धांजलि वक्तव्य में कहा कि मृत्यु जीवन का शाश्वत सत्य है, किंतु माता का बिछुड़ना अत्यंत पीड़ादायक होता है। ऐसे दुःखद अवसर पर वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ एवं ईश्वर प्रार्थना के माध्यम से दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा है। हम परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं सद्गति प्राप्त हो और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल मिले।

इस अवसर योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

शांति यज्ञ में विद्यालय के बच्चों के साथ अनीशा मिश्रा, महिमा, स्वप्नल विश्वकर्मा, महक मिश्रा, दिनेश मौर्य, राजेश्वरी गौतम आदि सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम का वातावरण वैदिक मंत्रों, प्रार्थनाओं एवं श्रद्धा के भाव से ओतप्रोत रहा। सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button