देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मां नारायणी धाम इंदौर में धूमधाम से मनाया गया छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव, समाज की एकजुटता पर हुई चर्चा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 क्लर्क कॉलोनी, परदेशीपुरा स्थित मां नारायणी मंदिर में मां नारायणी धाम सेवा समिति की ओर से प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शाम 7 बजे शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में सेन समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लेकर मां नारायणी के दर्शन किए और महाआरती में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अवसर पर निमरनियां परिवार की ओर से मंदिर को आकर्षक फूलों एवं सजावटी सामग्री से सजाया गया तथा मां नारायणी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेन समाज इंदौर रजिस्टर्ड 94 के अध्यक्ष सुभाष वर्मा सेन ने मां नारायणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया। इसके पश्चात भव्य महाआरती आयोजित हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर सेन समाज इंदौर रजिस्टर्ड 94 के अध्यक्ष सुभाष वर्मा सेन ने कहा कि “मां नारायणी त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का उत्थान संभव है।”

कार्यक्रम में शेखावाटी सेन समाज सहकारी संस्था के तरुण मृदवाल एवं स्वर्गीय चिरंजी लाल मृदवाल की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। शेखावाटी सेन समाज के अध्यक्ष अमरचंद सेन, सेन समाज इंदौर रजिस्टर्ड 94 के अध्यक्ष सुभाष वर्मा सेन, सचिव सतीश सेन, श्रीवास सेन समाज के प्रदीप श्रीवास, चंद्रकांत श्रीवास, अभिषेक सेन, जगदीश श्रीवास, रामदुलारे श्रीवास, नितेश सेन, शैलू, राजा वटी सेन समाज के घनश्याम मंगरोलिया, दिल्लीवाल सेन समाज के राजेश सेन सहित पवन हर्षवाल, हरीश वर्मा एवं मां नारायणी धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उपस्थित सेन बंधुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

सेन समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर हुई परिचर्चा

धार्मिक आयोजन के साथ समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर परिचर्चा भी आयोजित की गई। इसमें जगदीश सेन, नगर निगम, राजेश सेन, मुकेश बांदाबड़े, विकास श्रीवास, मोहन मंगरोलिया सहित समाज के कई लोगों ने अपने विचार रखे।

परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दल सेन समाज की संख्या और महत्व के अनुरूप राजनीतिक हिस्सेदारी एवं सत्ता में भागीदारी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में आगामी चुनावों में समाज को एकजुट होकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखानी होगी। वक्ताओं ने सुझाव दिया कि समाज का अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा जाए और सभी समाजजन एकजुट होकर उसे समर्थन दें।

उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में संख्या बल और मतदान की ताकत का विशेष महत्व है। जब तक समाज अपनी एकजुटता और वोट की शक्ति का परिचय नहीं देगा, तब तक राजनीतिक भागीदारी प्राप्त करना कठिन होगा।

इस परिचर्चा में सुभाष वर्मा सेन, प्रदीप श्रीवास, घनश्याम मंगरोलिया, सुरेंद्र सराठे, रामेश्वर सेन, लक्ष्मण सेन, कन्हैयालाल सेन, तिलक नगर के अरविंद सेन, जगदीश नरवले, विकास श्रीवास, कैलाश सेन, मास्टर साहब एवं पुष्पेंद्र वर्मा पप्पू सहित अनेक समाजजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सतीश सेन ने किया तथा अंत में हरीश वर्मा ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। महोत्सव के समापन पर सैकड़ों महिला-पुरुषों ने अन्नकूट का प्रसाद एवं महाप्रसादी ग्रहण की।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button