जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: गांवों की सरकार में कांग्रेस आगे, भाजपा को कई जिलों में चुनौती

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 के नतीजों ने प्रदेश की ग्रामीण राजनीति में नई तस्वीर पेश की है। प्रदेश के 37 जिलों में हुई मतगणना के दौरान कांग्रेस ने पंचायत समिति और जिला परिषद दोनों स्तरों पर भाजपा के मुकाबले अधिक सीटें हासिल की हैं। घोषित आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत नजर आई है।
पंचायत समिति में कांग्रेस को बढ़त
घोषित 7,312 सीटों के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस ने 3,653 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 2,159 सीटें मिलीं। अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा।
– कांग्रेस – 3,653
– भाजपा – 2,159
– आरएलपी – 489
– बीएपी – 276
– माकपा – 50
– बसपा – 60
– निर्दलीय – 623
जिला परिषद में भी कांग्रेस आगे
जिला परिषद की घोषित 759 सीटों में कांग्रेस ने 451 सीटें हासिल कीं, जबकि भाजपा को 248 सीटें मिलीं। अन्य दलों में आरएलपी ने 36, बीएपी ने 8, माकपा ने 5 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 8 सीटें प्राप्त कीं।
पंचायत समितियों में भी कांग्रेस की बढ़त
पंचायत समितियों पर कब्जे के घोषित आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस ने 213 पंचायत समितियों में और भाजपा ने 85 पंचायत समितियों में अपना वर्चस्व स्थापित किया।
ग्रामीण राजनीति के लिए अहम परिणाम
पंचायत चुनाव के ये नतीजे प्रदेश की ग्रामीण राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों, पेयजल, सड़क, रोजगार और ग्रामीण जनसमस्याओं के बीच मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया है।
कुल मिलाकर घोषित आंकड़ों में कांग्रेस ने पंचायत समिति और जिला परिषद दोनों में भाजपा से अधिक सीटें हासिल की हैं। अब इन परिणामों का असर आगामी ग्रामीण राजनीतिक समीकरणों पर किस तरह पड़ता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
Subscribe to my channel


