उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 88 शिकायतें प्राप्त, 3 का मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने अधिकारियों को समय सीमा के भीतर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 21 नवंबर 2026। जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील बस्ती सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता नहीं बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों का तत्परता और गंभीरता के साथ निस्तारण कराया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। विभागवार प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 20, पुलिस विभाग की 15, पूर्ति विभाग की 15, विकास विभाग की 10 तथा अन्य विभागों से संबंधित 28 शिकायतें शामिल रहीं।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीएचओ अरुण त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम खंड शुभम पाण्डेय, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अंगद गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक सदर अतीन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button