LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
देवेन्द्रनगर थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत द्वारा दहेज प्रताड़ना के प्रकरण में त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है।
घटना 12.10.2026 को ग्राम बड़ा मुटवाकला में नवविवाहिता राखी आदिवासी उम्र 21 वर्ष द्वारा अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना देवेन्द्रनगर में मर्ग कायम कर तहसीलदार देवेन्द्रनगर द्वारा पंचनामा कार्यवाही की गई तथा पुलिस द्वारा मर्ग जांच की गई।
मर्ग जांच के दौरान मृतिका के मायके पक्ष के साक्षियों के कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य भौतिक तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि मृतिका का पति रामजान आदिवासी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बड़ा मुटवाकला द्वारा दहेज में एक लाख रुपये एवं मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मृतिका को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। जांच में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 80(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का घटित होना पाए जाने पर दिनांक 24.10.2026 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही के दौरान साक्षियों के कथनों,पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं उपलब्ध भौतिक तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति रामजान आदिवासी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Subscribe to my channel


