LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ किले के प्राचीन श्री हरि विष्णु मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर नकदी लेकर फरार हुए चोर

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ (जम्मू-कश्मीर)। सरहदी जिला पुंछ के ऐतिहासिक पुंछ किले में स्थित प्राचीन श्री हरि विष्णु मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर में घुसकर वहां रखे दानपात्र (गोलक) को तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से चोरी की इस वारदात से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व रखने वाले मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। फिलहाल चोरी हुई नकदी की कुल राशि का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Subscribe to my channel


