जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

मेंढर में ट्रैफिक पुलिस का विशेष जांच अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान

डीएसपी ट्रैफिक राजौरी-पुंछ रेंज के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर हुई चेकिंग, एसओ ट्रैफिक महमूद खान मनहास ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

मेंढर (पुंछ)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस मेंढर की ओर से कस्बे के विभिन्न स्थानों पर विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान डीएसपी ट्रैफिक राजौरी-पुंछ रेंज के दिशा-निर्देशों पर एसओ ट्रैफिक पुलिस महमूद खान मनहास की निगरानी में चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की और वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान ई-रिक्शा, सूमो, यात्री वाहनों सहित छोटे-बड़े वाहनों के चालकों तथा आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि अन्य चालकों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी दी गई।

इस अवसर पर एसओ ट्रैफिक महमूद खान मनहास ने कहा कि तेज रफ्तार से वाहन चलाना, बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाना, सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना और निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना गंभीर यातायात उल्लंघन हैं। इस तरह की लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है और लोगों की जान को खतरे में डालती है।

उन्होंने वाहन चालकों और आम जनता से अपील की कि यातायात नियमों को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमों का पालन केवल चालान या जुर्माने के डर से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा के लिए करें।

उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यातायात अनुशासन बनाए रखने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Related Articles

Back to top button