ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा
मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत 10 बैचों में 300 सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण : डी एस यादव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल, 6 जनवरी। हरियाणा सरकार के मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक संस्कृति स्कूल में सरकारी कर्मचारियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण का गत दिवस शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी 16 जनवरी तक चलेगा। इसमें 10 बैचों में 300 सरकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डीएस यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन कर्मयोगी अभियान के तहत शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बैच में जिले के विभिन्न विभागों से अलग-अलग श्रेणी के 30 प्रतिभागी सरकारी कर्मचारी होंगे। गत माह हरियाणा इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन गुरुग्राम में दो दिन राज्य के अन्य अधिकारीयों के साथ उक्त मिशन की ट्रेनिंग दी गयी थी।
Subscribe to my channel


