उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश

 

रिपोर्ट: वैद्यराज संजय पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 73763 26175

लखीमपुर खीरी। पवित्र श्रावण माह के दौरान गोला गोकर्णनाथ में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा एवं जलाभिषेक को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार, 1 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी ने संयुक्त रूप से गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ तैनात रहें। कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मंदिर परिसर और कांवड़ मार्गों पर भीड़ नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त और पुलिस पिकेट सक्रिय रखने पर भी जोर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थलों, घाटों तथा श्री गोकर्णनाथ शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा सहित सभी नागरिक सुविधाएं बेहतर बनाए रखने तथा मंदिर समिति एवं स्वयंसेवकों के साथ समन्वय स्थापित कर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button