खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सनातन प्रीमियर लीग की टी-शर्ट का भव्य विमोचन, कल 17 नवंबर से होगा प्रतियोगिता का आगाज

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 युवा प्रतिभाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रही ‘सनातन प्रीमियर लीग’ (SPL3) की आधिकारिक टी-शर्ट का भव्य विमोचन किया गया। यह क्रिकेट प्रतियोगिता आज, 17 नवंबर से पूरे उत्साह और उमंग के साथ शुरू होने जा रही है।

टी-शर्ट विमोचन समारोह में मुख्य प्रायोजक प्रभा किशोर सिंघवी, टी शर्ट प्रायोजक शांतिलाल बालड़, ऋषभ बालड़ सेंचुरी ग्रुप,कृष्णा सेवा संस्थान संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष आंनद मेहता सहित आयोजन समिति के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न टीमों के कप्तानों व खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ऋषभ बालड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, एकता और सनातन संस्कृति के प्रति गौरव का भाव भी जागृत होता है।

धर्मेंद्र दवे ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और खेल भावना का विकास करना है साथ ही उन्होंने क्षेत्र के समस्त खेल प्रेमियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

आनंद मेहता ने कहा कि समारोह के दौरान सभी टीमों को नई जर्सी वितरित की गई और उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी गईं।

आयोजन समिति सदस्य सचिव दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष नितेश निम्बार्क,, जगदीश जाखड़,कुशल ओझा, मुकेश मेहता,पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह ने सभी टीमों के कप्तानो की उपस्थिति में टाई की गई जिसमें मैच की समय सारिणी बनाई गई।

इस अवसर पर मनीष पालीवाल, मनीष गुप्ता, नवीन जिंदल, भरत जिंदल, सोनू अंकुर, मोंटू सुराणा, निखिल जोशी सहित सदस्य व कप्तान उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button