खेलब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
लव खन्ना एवं दिनेश बेदी की 104 रनों की साझेदारी की बदौलत राइजिंग रॉकस्टार 6 विकेट से जीती
मैन ऑफ द मैच लव खन्ना, बेस्ट बल्लेबाज दिनेश बेदी एवं प्रदीप शर्मा बेस्ट फाइटर नरेंद्र सिंह नेगी एवं रंजीत, बेस्ट गेंदबाज करण सुथार एवं पोरस सिंह बने

संवाददाता दीपक शर्मा
भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान और मानव मंगल विकास समिति के सदस्यों द्वारा भिवाड़ी और नारनौल की दो क्रिक्रेट टीमों में 25-25 मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन डीसीए क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड में किया गया! ग्राउंड के संचालक सोनू यादव ने बताया कि सिंडिकेट क्रिकेट टीम के कप्तान राहुल मिश्रा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 198 रन बनाए, जिसमें बल्लेबाज रंजीत ने 41 रन, नरेंद्र सिंह नेगी ने 38 रन, अकु ने 23 रन, राज ने 20, अमन ने 19 रन, विकास शुक्ला ने 18 रन एवं पुरुषोत्तम सिंह ने 8 रनों का योगदान दिया, राइजिंग रॉकस्टार की क्रिकेट टीम के गेंदबाज करणी सुथार ने 4 विकेट, पोरस सिंह ने 3 विकेट, आनंद चौधरी और नवाब ने 1-1 विकेट लिया! इसके जवाब में राइजिंग रॉकस्टार क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों द्वारा बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया, जिसमें बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए ओपनर बल्लेबाज लव खन्ना ने 3 छक्के और 12 चौकों की मदद से 78 रन, दिनेश बेदी ने 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से नाबाद 50* रन, प्रदीप शर्मा ने नाबाद ताबड़तोड़ 30 रन, धर्मेंद्र शर्मा ने 9 रन, आशीष अहलावत ने 7 रनों का योगदान दिया! नारनौल की सिंडिकेट क्रिकेट टीम के गेंदबाज अभय सिंह ने 2 विकेट, नरेंद्र सिंह एवं पुरुषोत्तम सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया! मैन ऑफ़ द मैच लव खन्ना, बेस्ट बल्लेबाज दिनेश बेदी एवं प्रदीप शर्मा, बेस्ट फाइटर नरेंद्र सिंह नेगी एवं रंजीत और बेस्ट गेंदबाज करण सुथार और पोरस सिंह बने, सभी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया! भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान एवं मानव मंगल विकास समिति के सदस्यों द्वारा सभी खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट दी गई एवं इस मौके पर कप्तान जगमोहन शर्मा, उप कप्तान भगत सिंह, दिनेश बेदी, लव खन्ना, धर्मेंद्र शर्मा, भूमि शर्मा, राकेश शर्मा, आनंद चौधरी, पोरस सिंह, प्रशांत गॉर्ड, सोनू यादव, कप्तान राहुल मिश्रा, नरेंद्र सिंह नेगी, मानव मंगल विकास समिति के अध्यक्ष जमशेद खान, भिवाड़ी 90.8 रेडियो एफएम से आसिफ खान, अजय, अमित, करण सुथार, शुभम ठाकुर, आशीष अहलावत, नवाब कुंतल, लक्ष्य शर्मा एवं भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान और मानव मंगल विकास समिति के कई सदस्य एवम एसएस क्रिकेट अकैडमी के खिलाड़ी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे!

Subscribe to my channel


