बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
इनरव्हील क्लब ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया फ्रेंडशिप डे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 2 अगस्त। विश्व मित्रता दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब, बालोतरा द्वारा स्नेह मनोविकास विद्यालय, सवेरा बालोतरा में दिव्यांग बच्चों के साथ फ्रेंडशिप डे मनाया गया। क्लब की सदस्यों ने बच्चों के हाथों पर मित्रता का धागा बांधकर उन्हें स्नेह एवं अपनत्व का संदेश दिया।
क्लब की अध्यक्ष श्रीमती बबली पाटोदी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ यह दिन मनाना सभी सदस्यों के लिए भावुक एवं आनंददायक अनुभव रहा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्लब भविष्य में भी बच्चों के विकास एवं शिक्षा के लिए सहयोग करता रहेगा।
संस्था सचिव सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि विद्यालय में 50 दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क शिक्षा एवं पुनर्वास सेवाएं भामाशाहों के सहयोग से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कार्यक्रम में क्लब की सचिव श्रीमती चित्रा श्रीमाली, कोषाध्यक्ष श्रीमती नैना सालेचा तथा सदस्य खुशबू ढेलड़िया, ममता श्रीमाल, ममता गोलेचा, रंजना खरे, उमा मूंदड़ा, सरिता अग्रवाल, उषा जी, मंजू मेहता एवं विधि पाटोदी उपस्थित रहीं। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


