रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
“सशक्त संगठन – सुरक्षित पत्रकार” AIPJA का सदस्यता अभियान अब गांव-गांव तक
लखीमपुर खीरी। आल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIPJA) ने प्रदेश भर में सदस्यता अभियान को तेज करने का आह्वान किया है।
AIPJA के सदस्य संजय कुमार पांडेय ने कहा _”संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित सदस्यों, उनकी सक्रिय भागीदारी और अटूट एकता में निहित होती है।”_
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को प्रत्येक ग्राम, नगर, न्याय पंचायत एवं तहसील स्तर तक व्यापक रूप से पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक पत्रकार बंधु से आत्मीय संवाद स्थापित कर उन्हें संगठन के उद्देश्य, सिद्धांत एवं गरिमा से परिचित कराया जाएगा और सम्मानपूर्वक संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
_”आज जो एक नया सदस्य संगठन से जुड़ेगा, वही कल संगठन की शक्ति, सम्मान और पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। हमारा लक्ष्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि एक ऐसे सशक्त, अनुशासित, सक्रिय और निष्पक्ष पत्रकार संगठन का निर्माण करना है, जो प्रत्येक पत्रकार की आवाज़, सम्मान और अधिकारों का दृढ़ता से प्रतिनिधित्व करे”_ – संजय पांडेय
अंत में उन्होंने अपील की _”आइए, हाथ से हाथ मिलाएँ, कदम से कदम बढ़ाएँ और अपनी एकता, निष्ठा तथा समर्पण से संगठन को इतना मजबूत बनाएँ कि उसकी पहचान पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में सम्मान और गौरव के साथ स्थापित हो।”_