LIVE TVअपराधबीकानेरराजस्थान

स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो हेरोइन और 11 हथियार बरामद, ड्रोन ड्रॉपिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर पुलिस ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे और हथियारों की बड़ी खेप पकड़कर तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को सीमा पार बैठे तस्करों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन “शॉक वेव” के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो हेरोइन और 11 हथियार बरामद किए हैं। मामले में वीरेन्द्र नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे तस्करी सिंडिकेट को भी नामजद किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि पुलिस लंबे समय से इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। लगातार मिल रहे इनपुट और तकनीकी निगरानी के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशे और हथियारों की तस्करी की हर कोशिश को विफल करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

इस अभियान में साइबर सेल के दीपक यादव और श्रीराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

यह पूरी कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में की गई, जिसके परिणामस्वरूप बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं और सीमा पार से होने वाली हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस ने बरामद हेरोइन और हथियारों को जब्त कर लिया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button