उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार

बस्ती में 132 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

मिशन रोजगार के तहत रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी, मुख्य विकास अधिकारी और गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने कार्यकत्रियों को बताए दायित्व

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती। जनपद में मिशन रोजगार के तहत नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुल 132 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव नियुक्त कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कुल 138 पद रिक्त थे, जिनमें से 132 पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि नवीन शासनादेश जारी होने के बाद मिशन रोजगार के अंतर्गत रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई की गई है। जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कुल 2655 पद तथा सहायिकाओं के भी इतने ही पद स्वीकृत हैं।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए विभाग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों के बेहतर पोषण प्रबंधन और उनके स्वास्थ्य को लेकर विशेष पहल करने पर जोर दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने भी सभी नवचयनित कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने गांव और कार्यक्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। साथ ही जनपद के सभी बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति की बधाई देने के साथ दीपावली एवं धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली पर अपने घर के साथ-साथ आसपास और जरूरतमंद परिवारों के घरों में भी खुशियों एवं रोशनी का दीप जलाएं।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का दायित्व बेहद महत्वपूर्ण है। उन्हें ममत्व और सेवा भावना के साथ अपने क्षेत्र के बच्चों की देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकत्रियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज में एक मिसाल कायम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं तथा विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button