जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

दिवाली से पहले पुंछ ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, बाजार में जाम रोकने के लिए किए विशेष इंतजाम

वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर गाड़ियां खड़ी करने की अपील, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से मांगा सहयोग

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

पुंछ, 06 नवंबर। दिवाली पर्व को देखते हुए पुंछ ट्रैफिक पुलिस ने शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अपनी निगरानी और सक्रियता बढ़ा दी है।

इसी कड़ी में डीटीआई पुंछ मंजूर कोहली और एसओ मारूफ खान बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। अधिकारियों ने बाजार में ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने, जाम की स्थिति से बचने और आम लोगों को खरीदारी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए।

ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बाजार में प्रवेश करने से पहले अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क करने से बचें, ताकि यातायात बाधित न हो और बाजार में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस ने वाहन चालकों और दुकानदारों से भी यातायात नियमों का पालन करने तथा ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।

ट्रैफिक पुलिस की इस पहल का उद्देश्य दिवाली के त्योहार के दौरान पुंछ शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और व्यापारियों व खरीदारी करने आने वाले लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है।

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Related Articles

Back to top button