उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गोला तहसील में सुनीं जनसमस्याएं, संपूर्ण समाधान दिवस में दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

रिपोर्ट: वैद्यराज संजय पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। गोला तहसील में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से की।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर विधिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों का समाधान उच्च स्तर से किया जाना है, उनकी रिपोर्ट तैयार कर तत्काल संबंधित अधिकारियों को भेजी जाए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

वहीं, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों की सुनवाई की और संबंधित मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button