देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

अयोध्या नगरी भारत की सप्तपूरियों में एक स्थान है जिसका वर्णन सभी धार्मिक ग्रंथो में मिलता है

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

अयोध्या नगरी भारत की सप्तपूरियों में एक स्थान है जिसका वर्णन सभी धार्मिक ग्रंथो में मिलता है राम जन्मभूमि सिद्ध करने के लिए हमारे अनेक विद्वानों ने कोर्ट के सामने इस सप्तपुरी का उदाहरण धामिक ग्रन्थो माध्यम से जजों के सामने रखाऔर उसी के कारण कोर्ट ने इस स्थान पर खुदाई का आदेश दिया जिसमें सैकड़ो ऐसे प्रमाण मिले जिससे यह सिद्ध हुआ कि यहां पर भगवान राम का जन्म हुआ था और यह मंदिर सदीयो पुराना है तब जाकर हम इस जन्म स्थान मंदिर बनाने में सफल हुए 496 वर्ष का संघर्ष लाखों लोगों का बलिदान और सभी हिंदुओं की श्रद्धा और विश्वास के कारण हमें यह सफलता मिली जीवन के इस शुभ अवसर पर हम सबको भगवान राम के इस दीपोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना चाहिए यह बात आज सुंदरकांड महिला मंडल मोहल्ला पंजाबी द्वारा हुड्डा पार्क में 22 जनवरी को होने वाले दीपोत्सव तैयारी में भाग लेने के लिए आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए नगर पार्षद ममता सोनी ने कही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हनुमान ने राम कार्य कोअपने जीवन का लक्ष्य बना लिया था उसी प्रकार हम सब को मिलकर इस उत्सव पर अधिक से अधिक दीपक जलाकर पुण्य प्राप्त करना चाहिए दीक्षा अनीता रिचा अरोड़ा रूपाली शशि गांधी राखी चावला हर्ष ऋषि दीवान रेनू नीतू आदि नेइस अवसर पर सुंदरकांड महिला मंडल की तरफ से हुडा पार्क में 5100 दीप जलाने का संकल्प लिया कैलाश पाली ने अपने संबोधन में कहा कि नगर की मातृ शक्ति से जो उत्साह का वातावरण बना है उससे यह लग रहा है कि इस दीपोत्सव में एक लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे नगर के प्रत्येक कोने से मातृशक्ति इस कार्यक्रम में गाजे बाजे और भजन मंडली के साथ आने का संकल्प ले रही हैंऔर लगभग 2000 महिलाओं से इस कार्यक्रम के निमित्त बात हो चुकी है आने वाली बहनों की सूची बनाई जा रही है सभी अपने-अपने मोहल्लों से अपने-अपने तरीके से आने की योजना बना रही है इस अवसर पर कार्यक्रम के पालक मनोहर लाल झुकिया रामजीवन मित्तल राजेंद्र पोपली भी उपस्थित थे

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button