ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
संस्कृति संरक्षण राष्ट्रीय कार्य सत्यव्रत शास्त्री

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
सांस्कृतिक अहीरवाल संस्था ने नारनौल नगर के ऐतिहासिक इतिहास लेखन हेतु सहयोग करने वाले लोगों का सम्मान समारोह का आयोजन नारनौल के राधाकृष्ण समारोह स्थल में आयोजित किया।जिसकी अध्यक्षता दलजीत शास्त्री ने की । कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते सांस्कृतिक अहीरवाल संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री ने कहा भारत में सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने की पुरातन परम्परा है। महाभारत काल से आरंभ हुई अहीरवाल संस्कृति एक समृद्ध संस्कृति रही है ।इस क्षेत्र में पाण्डवों के वनवास काल के अनेक प्रसंग तथा ऐतिहासिक इमारतें हैं जिनसे इस क्षेत्र की ऐतिहासिकता का बोध होता है।अहीरवाल की समृद्ध परम्परा में वीरता , विद्वता और ऐतिहासिकता का विशाल भंडार है उन्होंने नारनौल नगर के सभी प्रबुद्ध लोगों को आह्वान किया कि अभी लेखन कार्य शुरु हुआ हमें गम्भीरता से लोगों से सम्पर्क कर अपने पूर्वजों के किये त्याग तपस्या और साधना का रिकार्ड एकत्र करना है।इसकी प्रमाणिकता पर कोई संदेह नहीं रहना चाहिए। सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि आज हमारी प्राथमिकता को जनता तथा वैचारिक लोग स्वीकार करने लगे हैं।गत दिनों राजस्थान के विधानसभा चुनाव की समीक्षा में राष्ट्रीय चैनलों ने अहीरवाल क्षेत्र को पहली बार अलग से उल्लेखित किया है इसके लिए सत्यव्रत शास्त्री ने सभी प्रकार के मीडिया हाउसों का धन्यवाद किया ।आज के कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश शास्त्री ने किया।सभी उपस्थित लोगों का स्वागत और धन्यवाद नगर संयोजक रामसि़ह मधुर ने किया।नगर के लोगों के अलावा नांगल चौधरी ईकाई के संयोजक ओमप्रकाश रावत ,सिहमा ईकाई के डा राजपाल व ओमप्रकाश खनगवाल,नारनौल ईकाई के सत्यवीर यादव ओमप्रकाश यादव व राजकुमार यादव मीडिया प्रभारी शीशपाल यादव कोषाध्यक्ष राजवीर यादव उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


