उत्तर प्रदेशखेलबस्तीमनोरंजन

सांसद खेल महाकुम्भ 3.0 के निमित्त कप्तानगंज विकासखंड के मिनी स्टेडियम बिहरा में जूनियर बालक वर्ग कबड्डी के क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबला खेला गया

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

सांसद खेल महाकुम्भ 3.0 के निमित्त कप्तानगंज विकासखंड के मिनी स्टेडियम बिहरा में हो रहे ब्लॉक स्तरीय खेलों के तृतीय दिवस पर आर आर बेकर्स कप्तानगंज की टीम बनाम विकास पाल सोमा की टीम के बीच जूनियर बालक वर्ग कबड्डी के क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र जी ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया इस पक्वार्टर फाइनल मैच में आर आर बेकर्स कप्तानगंज की टीम ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 –4 के अंतर से विजय हासिल किया।

 *दौड़ प्रतियोगिता* में सुखराम गौड़ जी , अजय सिंह, राम वृक्ष निषाद , गौरव मणि त्रिपाठी , पंकज सिंह ,हरेंद्र देव तिवारी ,रोहित तिवारी, मनीष चतुर्वेदी एवं रवि तिवारी ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उत्साह वर्धन किया दौड़ प्रतियोगिता के अंतर्गत

जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रेम सागर ओझा ने प्रथम एवं मोहम्मद निसार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रेम प्रकाश ओझा ने प्रथम स्थान एवं मुलायम यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रीति सिंह ने प्रथम स्थान। एवं शिवी शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में आरुषी ने प्रथम स्थान एवं गुड़िया पांडेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में दुर्गेश ने प्रथम स्थान एवं अजीत वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , सीनियर बालक वर्ग 800 दौड़ में अमन सिंह ने प्रथम स्थान एवं अवधेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

जूनियर बालिका 800 मीटर दौड़ में अंशिका सिंह ने प्रथम स्थान एवं शालिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , सीनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में गुड़िया पांडेय ने प्रथम स्थान एवं सरिता दूबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग की प्रतियोगिता पं० चतुर्भुज विमला देवी इंटर कॉलेज कप्तानगंज बनाम भटहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बीच हुए मैच में अरविंद मिश्रा एवं राजन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया इस मैच में पं० चतुर्भुज विमला देवी इंटर कॉलेज कप्तानगंज की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 15 प्वाइंट से विजय हासिल किया ।

जूनियर बालक वर्ग *खो –खो* प्रतियोगिता पं० चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज मेढौवा बनाम केशवापुर की टीम के बीच खेला गया जिसमें उदय नारायण पाठक एवं संतोष सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया इस मैच में केशवापुर की टीम ने 11 प्वाइंट से जीत दर्ज किया ।

जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता अरमान अली एकादश बनाम शिवांश एकादश के बीच खेला गया जिसमें गौरव मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया इस मैच में शिवांश एकादश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए तय 6 ओवर में मात्र 48 रन ही बना पाई लक्ष्य का पीछा करते हुए अरमान अली की टीम ने 7 विकेट खोकर 7 विकेट से मुकाबले को जीत लिया ।

उक्त अवसर पर ब्लॉक संयोजक गौरव मणि त्रिपाठी, रवि तिवारी, हरेंद्र देव तिवारी , रोहित तिवारी , राम सुरेश वर्मा ,उमेश यादव नवनीत त्रिपाठी , राहुल तिवारी , मनीष चतुर्वेदी ,शिव चरण जायसवाल , सुभाष तिवारी , डॉ० रत्नेश सिंह ,घनश्याम तिवारी, परमानंद यादव मो० रज्जब , प्रेम प्रकाश यादव , विनोद यादव , जितेंद्र यादव रणधीर सिंह ,राम वृक्ष निषाद ,पंकज सिंह ,अंशुमान तिवारी , आदर्श चौधरी ,हरीश सिंह ,संतोष सिंह, हर्ष सिंह , शिव शर्मा , आदर्श चौधरी , यश गुप्ता ,सूरज राजभर , मो० जमाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button