ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महाराजा बलवंत सिंह की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

टूडला। महान दानवीर, शूरवीर, प्रतापी एवं शिक्षा समर्थक महाराजा बलवंत सिंह जी की जन्म जयंती श्री टैगोर हाउस (ठाकुर वाड़ी), टूडला में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराजा बलवंत सिंह जी के जीवन, समाज सेवा तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अवागढ़ रियासत के महाराजा बलवंत सिंह जी ने शिक्षा को समाज की प्रगति का प्रमुख माध्यम मानते हुए अनेक शिक्षण संस्थाओं एवं शिक्षा से जुड़े कार्यों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उनके शिक्षा समर्थक कार्यों की शुरुआत राजपूत स्कूल से हुई, जिसके बाद आरबीएस कॉलेज, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं को भी उनके सहयोग का लाभ मिला।

वक्ताओं के अनुसार महाराजा बलवंत सिंह जी ने गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर के शांति निकेतन, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय तथा रामकृष्ण परमहंस शिक्षा मिशन जैसी संस्थाओं को भी आर्थिक सहायता प्रदान कर शिक्षा के प्रसार में योगदान दिया। उनके प्रयासों से सर्व समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ज्ञान के प्रकाश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का कार्य हुआ।

इस अवसर पर सुनील अमर टैगोर, संरक्षक, क्षत्रिय स्वर्णकार सेवा समिति उत्तर प्रदेश ने कहा कि महाराजा बलवंत सिंह जी का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि महाराजा साहब ने शिक्षा के माध्यम से समाज में ज्ञान और जागरूकता का प्रकाश फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया, जिसका लाभ आज भी समाज को मिल रहा है।

सुनील अमर टैगोर ने महाराजा बलवंत सिंह जी के पदचिह्नों पर चलने वाले युवराज अंबरीश पाल सिंह जी के सरल, सौम्य एवं मृदु व्यवहार की भी प्रशंसा की। उन्होंने युवराज अंबरीश पाल सिंह को सर्व समाज हित में कार्य करने वाला प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि महाराजा बलवंत सिंह जी के आदर्शों और शिक्षा सेवा की भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में रवि तौमर (दादा), भानुप्रताप (पूर्व पेशकार), गिरिजा धाकरे, बृजपाल सिंह परमार, अनुज रावत, लक्ष्य अमर टैगोर (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, भाकियू भानु), आर्टिस्ट मोक्ष अमर टैगोर सहित टैगोर परिवार (ठाकुर वाड़ी) के समस्त सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने महाराजा बलवंत सिंह जी के जीवन और उनके सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य महाराजा बलवंत सिंह जी के शिक्षा, समाज सेवा और जनजागरण से जुड़े कार्यों को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से परिचित कराना रहा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button