बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
एपेक्स हॉस्पिटल्स बीकानेर में नर्सिंग गुरुकुल 2026 का आयोजन, 88 नर्सिंग डेलिगेट्स ने लिया हिस्सा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 20 सितंबर 2026। एपेक्स हॉस्पिटल्स, बीकानेर की ओर से नर्सिंग गुरुकुल 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े 88 डेलिगेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग प्रोफेशनल्स के ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान “Nursing in Action” थीम के तहत नर्सिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने नर्सिंग प्रोफेशनल्स के साथ अपने अनुभव साझा किए और मरीजों की बेहतर एवं सुरक्षित देखभाल के लिए आवश्यक व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राहुल हर्ष और डॉ. सिद्धार्थ असवाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि श्री अब्दुल वाहिद रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए नर्सिंग क्षेत्र में निरंतर प्रशिक्षण और कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में डॉ. अलका स्वामी ने वर्क एथिक्स, डॉ. हरमीत सिंह ने नर्सों के लिए मेंटल हेल्थ एवं सेल्फ केयर तथा डॉ. शुभम जानू ने HAI से संबंधित विषय पर जानकारी साझा की। वहीं डॉ. कविता शर्मा ने क्वालिटी ब्लड सैंपलिंग, श्री शत्रुघ्न पारीक ने कोड ब्लू और डॉ. राजेंद्र बिश्नोई ने हैंड्स-ऑन BLS ट्रेनिंग प्रदान की।
इस दौरान प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी तरीके से कार्य करने, मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यक चिकित्सा प्रक्रियाओं में बेहतर समन्वय के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई।
डॉ. गुरजीत कौर ने बताया कि नर्सिंग गुरुकुल 2026 का उद्देश्य नर्सिंग क्षेत्र में गुणवत्ता, सेवा भाव और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया कौशल को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग समुदाय को नवीनतम ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण और निरंतर सीखने के अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि प्रयास है कि नर्सिंग समुदाय को नवीनतम ज्ञान एवं प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

Subscribe to my channel

