LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेन्द्रनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंतरजिला चोरों का पर्दा फंस 6 आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन=देवेन्द्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*देवेन्द्रनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंतरजिला चोरों का पर्दा फंस 6 आरोपी गिरफ्तार*
*देवेन्द्रनगर एवं गुनौर थाना क्षेत्र की चोरी की 10 वारदातों का खुलासा जिसमें खाद्यान्न, प्लाई, लोहे के एंगल सहित सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी करना स्वीकार
आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 30 नग प्लाई, 20 बोरी गेहूं, 04 बोरी चावल, 3 हजार नगद सहित घटना में प्रयुक्त पिकअप, अपाचे मोटरसाइकिल एवं आर्टिका कार सहित करीब 16 लाख 82 हजार रूपये का मशरूका जप्त
देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा सूने मकानों, निर्माणाधीन भवनों एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजिला चोर गिरोह के 06 आरोपियों को सतना एवं रीवा से गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों से पूछताछ में थाना देवेन्द्रनगर एवं थाना गुनौर क्षेत्र की कुल 10 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए
थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव व थाना प्रभारी गुनौर उनि बलबीर सिंह के नेतृत्व में 02 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया ।आरोपियों की तलाश एवं पहचान के लिए सायबर सेल पन्ना की टीम को भी शामिल किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के उचित दिशा निर्देशन में पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण,संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गतिविधियों की निगरानी तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ संदेही व्यक्तियों को चिन्हित किया गया । चिन्हित व्यक्तियों के जानकारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा अपने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरूप मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मामले में सतना एवं रीवा जिले से 06 संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर घटना के संबंध में कड़ाई से पूँछताछ की गई । पूँछताछ पर संदेहियों द्वारा थाना देवेन्द्रनगर एवं गुनौर क्षेत्र में चोरी की विभिन्न वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया गया । इनमें देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में आर्टिका कार चोरी का प्रयास, बड़ागांव में सूने घर से आभूषण एवं नगदी चोरी, सिलगी एवं गिरवारा में निर्माणाधीन भवनों से प्लाई व लोहे की सामग्री चोरी तथा गोल्ही मुड़िया स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न चोरी की वारदातें शामिल हैं।इसी प्रकार आरोपियों द्वारा थाना गुनौर क्षेत्र में सिली गुनौर,लुहर,हरदुहाई, भटगवां एवं पटना कला में चोरी की वारदातों में शामिल होना भी स्वीकार किया । उक्त घटनाओं के संबंध में पुलिस द्वारा पृथक-पृथक तस्दीक एवं विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है । मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के बताये अनुसार कब्जे से घटना में चोरी किया गया मॉल एवं घटना में प्रयुक्त वाहनो को जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।
मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें
1. शिवम पटेल पिता राम मनोहर पटेल उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम नंदहा थाना नागौद जिला सतना, हाल ढेकहा जिला रीवा।
2. अमन उर्फ नसीम खान उम्र 22 वर्ष निवासी ढेकहा जिला रीवा।
3. टी.आई. उर्फ राजेश पटेल पिता रामराज पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 ढेकहा थाना सिविल लाइन जिला रीवा।
4. अमर पटेल पिता रामराज पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 ढेकहा थाना सिविल लाइन जिला रीवा ।
5. अनुज विश्वकर्मा पिता राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नंदहा थाना नागौद जिला सतना।
6. अजय पाठक पिता रामकृष्ण पाठक उम्र 31 वर्ष निवासी बम्होरी थाना सेमरिया जिला रीवा हाल ढेकहा जिला रीवा।
*सराहनीय योगदान*- उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव, थाना प्रभारी गुनौर उनि. बलबीर सिंह, सउनि सज्जन प्रजापति, सउनि कुंजबिहारी कोल, सउनि नाथूराम पाण्डेय, प्र.आर. राकेश अहिरवार, लक्ष्मी नारायण यादव, शिवस्वरूप तिवारी, सत्येन्द्र बागरी, राजवेन्द्र सिंह, रामकरण, आर. बृजेन्द्र रैकवारा, भूरी सिंह, रोहित बागरी, नीलेश, राजकुमार, श्यामसुंदर, महिला आर. हेमलता बागरी एवं सायबर सेल पन्ना टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Subscribe to my channel


