उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक, 2 अक्टूबर को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 21 सितम्बर 2026। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता तथा मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं संबंधित लोगों से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वच्छता, शांति और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने कार्य एवं आचरण के माध्यम से जनपद की सकारात्मक छवि बनाने में सहयोग करें। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ अपने-अपने परिसरों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने गांधी जी के विचारों एवं सिद्धांतों को सत्यनिष्ठा के साथ अपनाने की अपील की।

2 अक्टूबर को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः 6 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद प्रातः 7 बजे वॉक रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रातः 8 बजे सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, इसके साथ ही महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं सत्यनिष्ठा का संकल्प लिया जाएगा।

प्रातः 9 बजे शहर के विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अलावा मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

जिला कारागार में सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम, सभी शिक्षण संस्थाओं में चित्रकला प्रतियोगिता, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण तथा कुष्ठ आश्रम हथियागढ़ में फल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, प्रधानाचार्य आईटीआई गोविन्द कुमार, जीआईसी के विजय कुमार वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, डॉ. वी.के. वर्मा, सरदार जगवीर सिंह, स्कन्द शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश शर्मा, पवन वर्मा, के.के. उपाध्याय, सैयद जीशान हैदर रिजवी, हरिओम प्रकाश, वीर कुमार तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button