उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक लगेगी मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 21 सितंबर 2026। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मंडल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी का वृहद आयोजन बस्ती में किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 30 नवंबर 2026 से 9 दिसंबर 2026 तक राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होगी।
जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदर्शनी स्थल पर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रदर्शनी में पहुंचकर खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर सकें।
इसके साथ ही प्रदर्शनी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों से संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदर्शनी के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं।
Subscribe to my channel


