बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

जसोल नगर पालिका की अध्यक्ष बनीं निर्मला देवी, जीत पर छाई खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 21 सितंबर 2026। नवगठित नगर पालिका जसोल की अध्यक्ष पद पर श्रीमती निर्मला देवी पुखराजजी भोभरिया (प्रजापत) के निर्वाचित होने पर जसोल क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा के बाद समर्थकों और ग्रामीणों ने रंग-गुलाल उड़ाकर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान बधाई गीतों और जयकारों से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।

नगर पालिका जसोल में कुल 20 सीटें हैं और अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित था। श्रीमती निर्मला देवी ने वार्ड नंबर 17 से चुनाव मैदान में उतरकर जीत दर्ज की। वार्ड 17 में कुल 430 मत पड़े। इनमें भाजपा प्रत्याशी श्रीमती निर्मला देवी को 223 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी श्री मुकेश कुमार/रूपचंद को 205 मत मिले। वहीं 2 मत नोटा के पक्ष में पड़े। इस प्रकार निर्मला देवी ने 18 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

नगर पालिका चुनाव के परिणाम में भाजपा को 11 सीटें, कांग्रेस को 7 सीटें और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 सीटें मिलीं। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के 11 पार्षदों के साथ 2 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से श्रीमती निर्मला देवी को कुल 13 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस की श्रीमती ममता/वीरमाराम प्रजापत को 7 मत मिले। इसके साथ ही निर्मला देवी को नगर पालिका जसोल की अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

परिणाम सामने आते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और रंग-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक नाचते-गाते नजर आए। जगह-जगह स्वागत और बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।

जसोल मां और शिरयादें मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती निर्मला देवी को बधाई देते हुए नगर पालिका के विकास और जनहित में कार्य करने की उम्मीद जताई।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button