ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान
उपसभापति चुनाव में नामांकन को लेकर सियासी हलचल तेज!

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
ब्रेकिंग न्यूज़ |
भिवाड़ी |
भिवाड़ी नगर परिषद में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ा अपडेट सामने आया है। अब तक तीन पार्षदों ने कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड नंबर 26 के पार्षद गगन तंवर ने दो नामांकन दाखिल किए—एक निर्दलीय और दूसरा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में। वार्ड नंबर 11 की पार्षद कविता ने भी दो नामांकन दाखिल किए—एक कांग्रेस और दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में। वहीं वार्ड नंबर 55 की निर्दलीय पार्षद सुभिक्षा ने भी उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।
11 बजते ही नामांकन स्थल पर कमरा नंबर दो के गेट बंद कर दिए गए। इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पर विराम लग गया।
अब तक कुल 5 नामांकन पत्र और 3 प्रत्याशी सामने आए हैं। नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल भिवाड़ी में उपसभापति चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है।

Subscribe to my channel


