ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
सतनाली में चलाया रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल समूह की टीम एक छोटी सी पहल सतनाली व स्व एलसी वालिया मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों ने अपने कार्यालय के सामने से गुजरते वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया । कोहरे के मौसम के चलते बढ़ती दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन जिला उपायुक्त महेन्द्रगढ़ श्री जेके आभीर ने बीते वर्ष इस पुनीत कार्य की शुरुआत की थी जिसको दोनो टीम के सदस्य आगे बढ़ा रहे है । स्व एलसी वालिया के सदस्य राजेश वालिया ने बताया की आये दिन होती दुर्घटनाओं के कारणवश दोनो टीम के सदस्यों की सहमति से रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान की शुरुआत हुई और यह अभियान सुचारू रुप से चलता रहेगा । टीम एक छोटी सी पहल के प्रधान नीरज सतनाली ने बताया कि बीते साल भी सदस्यों ने आस पास के गांवों में रिफ्लेक्टर अभियान चला लोगो को जागरूक किया तथा सम्भावित दुर्घटनाओं को टालने में सार्थक कदम उठाए । इस मौके पर रवि वालिया , जतिन , सुनील, अजय आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel


