उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

सावन में हरियाली का संदेश, बूथ स्तर तक पहुंचेंगे हजारों पौधे,बूथ स्तर तक पौधे पहुंचाने के लिए वाहन को किया रवाना,भाजपा जिलाध्यक्ष और महापौर ने किया अभियान का शुभारंभ

Message of greenery in Sawan, thousands of saplings will reach the booth level, vehicle dispatched to deliver saplings to the booth level, BJP District President and Mayor inaugurated the campaign.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर। पवित्र सावन मास के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा स्तरीय वृहद पौधारोपण अभियान का रविवार को सिटी क्लब परिसर में शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और महापौर विकास शर्मा ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की तथा बूथों तक पौधे पहुंचाने के लिए तैयार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे सावन माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया था। उसी अभियान से प्रेरणा लेकर रुद्रपुर विधानसभा में भी बूथ स्तर तक पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है। यदि प्रत्येक परिवार एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है और इसका सबसे प्रभावी समाधान अधिक से अधिक पौधारोपण तथा हरियाली का विस्तार है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम भी शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण के साथ उनकी देखरेख की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत रवाना किए गए वाहन बूथ स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों को पौधे वितरित करेंगे। हजारों पौधों की व्यवस्था की गई है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पौधे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन ही नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने वाला संगठन भी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण का सतत अभियान है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

 

कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 11 समितियों का गठन किया गया है। रुद्रपुर विधानसभा के सभी 237 बूथों पर लगभग चार हजार पौधों का वितरण एवं रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्थायी जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जेबी सिंह, सुरेश परिहार, संजीव शर्मा, मुकेश वशिष्ठ, आदेश भारद्वाज, रचित सिंह, गिरीश राठौर, आकाश रस्तोगी, पार्षद राजेंद्र राठौर, अभिषेक तिवारी, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, उपेंद्र चौधरी, सुनील यादव, रघुनाथ कुमार, मोहन तिवारी, रुद्रांश शुक्ला, गोपाल पटेल, चंदन भट्ट, रोहित भट्ट, भानु भट्ट, धीरू त्रिपाठी, राजीव शुक्ला, कुलदीप फौजी, मनिंदर सिंह मोनी, गोपाल सिंह, अमरदीप सिंह विर्क, जॉनी भाटिया, कुलविंदर सिंह, सोनू गुज्जर, रघुनाथ सिंह, उमेश सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button