उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में मतदाता पुनरीक्षण-2027 के लिए जिला संपर्क केंद्र स्थापित, शिकायत और सुझाव के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर (डीसीसी) स्थापित किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित शिकायतों और सुझावों को प्राप्त किया जाएगा, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आसानी हो सके।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस. सुधाकरन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय में इस संपर्क केंद्र की स्थापना की गई है। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर 2026 से अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 तक यह केंद्र संचालित रहेगा।

मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराने के लिए केंद्र का दूरभाष नंबर 05542-246810 निर्धारित किया गया है। इस लैंडलाइन नंबर को 1950 पर पोर्ट कर टोल फ्री सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जिला संपर्क केंद्र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आम नागरिकों के लिए क्रियाशील रहेगा। जनपद के मतदाता निर्धारित नंबर पर संपर्क कर मतदाता सूची में नाम, संशोधन एवं पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित अपनी शिकायत और सुझाव दे सकते हैं।

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के दौरान मतदाता सूची से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए स्थापित जिला संपर्क केंद्र का लाभ उठाएं और निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

संपर्क नंबर: 05542-246810 (टोल फ्री सुविधा – 1950)

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button