उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान स्थलों की सूची जारी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 24 नवंबर 2026।

जनपद बस्ती में आगामी निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान स्थलों की सूची जारी की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के प्रावधानों के तहत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन से संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान क्षेत्रों के लिए मतदान स्थलों का निर्धारण किया गया है। इसके अंतर्गत मतदाताओं के विभिन्न समूहों के लिए निर्धारित मतदान स्थलों की व्यवस्था की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी सूची में जनपद के निम्नलिखित पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं—

1. 307-हर्रैया विधानसभा क्षेत्र

2. 308-कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र

3. 309-रुधौली विधानसभा क्षेत्र

4. 310-बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र

5. 311-महादेवा (अजा) विधानसभा क्षेत्र

जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान स्थलों का विवरण सूची के माध्यम से उपलब्ध कराया है। इस सूची के जरिए संबंधित क्षेत्रों के मतदाता अपने निर्धारित मतदान स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बस्ती जिला प्रशासन की ओर से जारी यह सूची निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने तथा मतदाताओं को मतदान स्थल संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button