देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सोमवती अमावस्या पर मढ़ेश्वर धाम गुनौर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ महिलाओं ने 108 भमरि लगाकर किया दान

लोकेशन=गुनौर /मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*सोमवती अमावस्या पर मढ़ेश्वर धाम गुनौर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ महिलाओं ने 108 भमरि लगाकर किया दान*
पन्ना जिले के गुनौर नगर के समीप स्थित श्री मढ़ेश्वर धाम देवों के देव महादेव बाबा भोलेनाथ के मंदिर में सोमवती अमावस्या के अवसर पर पहुंचे हज़ारों श्रद्धालु पत्रा जिले के केंद्र बिंदु मढ़ेश्वर धाम में भक्ति की आस्था को लेकर पूरे दिन पूजा पाठ में भक्त लगे रहे आज अमावस्या के मौके पर स्थानीय मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। गुनौर की समीप स्थित प्राचीन मढ़ेश्वर धाम मंदिर में अमावस्या के उपलक्ष्य पर हजारों श्रद्धालु देवों के देव महादेव भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए प्रातः काल से ही जो दौड़ आरंभ हुआ तो पूरे दिन चला गुनौर नगर सहित आसपास ग्रामीण अंचल के लोग पूजा अर्चना को लेकर माता बहनों की भक्तों की लंबी भीड़ दिखाई दी और हजारों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद। पन्ना जिले के प्रमुख शिव जी के धाम चौमुखनाथ मंदिर और सिद्धनाथ मंदिर में भक्तो की आज भारी भीड़ रही। हजारों भक्तों ने भोलेनाथ को जल अर्पण करके अपनी मनोकामना उनके समक्ष रखी जिसमें बेलपत्र शमी दूध दही अति प्रिय पदार्थ शिवजी को अर्पण किया।

Subscribe to my channel


